Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

AQS को महत्वपूर्ण विमान घटकों की आपूर्ति के लिए एयरबस से मिला ठेका

November 15, 2023

AQS को महत्वपूर्ण विमान घटकों की आपूर्ति के लिए एयरबस से मिला ठेका

मुंबई:एयरोस्पेस घटक निर्माता कंपनी एक्यूस को ए320 फेमली, ए330नियो और ए350 विमानों के लिए महत्वपूर्ण घटकों की आपूर्ति का यूरोपीय विमान प्रमुख एयरबस से एक ठेका मिला है। एक्यूस के अनुसार, समझौते की शर्तों के तहत एक्यूस इन विमानों के लिए पंख, धड़ और ‘पायलॉन’ के लिए ‘बेंच असेंबली’ वाले हिस्से बनाएगी। यह ठेका 10 साल से अधिक समय का है।

एक्यूस के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरविंद मेलिगेरी ने कहा कि वैश्विक ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) का लंबे समय के लिए संबंध स्थापित करना उसके एक्यूस में विश्वास का दर्शाता है। खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बदलाव के दौर से गुजर रही है। एक्यूस की स्थापना 2006 में की गई थी। वर्तमान में भारत, फ्रांस और अमेरिका में इसकी विनिर्माण सुविधाएं हैं।

ये भी पढ़ें: हिमंता सरमा के बयान पर बांग्लादेश नाराज, ढाका में भारतीय राजनयिक को किया तलब

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें