Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aradhya Disposal Industries ने IPO लाने के लिए  NSE Emerge के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज 

December 17, 2024

Aradhya Disposal Industries ने IPO लाने के लिए  NSE Emerge के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज 

नई दिल्ली: उच्च गुणवत्ता वाले पर्यावरण अनुकूल कागज उत्पादों की विनिर्माता एवं निर्यातक आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए एनएसई इमर्ज के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, यह आईपीओ 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 36.96 लाख शेयर का नया निर्गम होगा।

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, कंपनी के शेयर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) इमर्ज के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध किया जाएगा। कंपनी आईपीओ से हासिल राशि में से 20 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की आवशय़कता को पूरा करने और 16.56 करोड़ रुपये का कंपनी के विस्तार के लिए रखेगी जिसमें संयंत्र व मशीन खरीद और अन्य कार्य के लिए पूंजीगत व्यय शामिल है।

वहीं 1.78 करोड़ रुपये की धनराशि का उपयोग बैंकों के सावधि ऋणों के पूर्व भुगतान के लिए और शेष धनराशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देशय़ों के लिए किया जाएगा। आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज उच्च गुणवत्ता वाले कागज उत्पादों के विनिर्माण में विशेषज्ञता रखती है।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें