Site icon Dainik Savera Times

August Bank Holidays 2026:अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Banks will remain closed on June 26 & 27, and 28

Banks will remain closed on June 26 & 27, and 28

नई दिल्ली: अगर आपको अगस्त 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, अगस्त महीने में देशभर के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे।

इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ कई क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहार भी शामिल हैं। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल विशेष राज्यों में ही मान्य होंगे।

अगस्त 2026 में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

अगस्त महीने में 2, 4, 8, 9, 13, 15, 16, 19, 22, 23, 25, 26, 28 और 30 अगस्त 2026 में बैंक इन तारीखों पर बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक शाखा जाने से पहले अपने राज्य के अनुसार छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें।

राज्यों के अनुसार अगस्त 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां

तारीख छुट्टी का कारण प्रभावित राज्य
4 अगस्त : केर पूजा त्रिपुरा
8 अगस्त : तेन्दोंग ल्हो रम फाट सिक्किम
13 अगस्त : देशभक्त दिवस मणिपुर
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत में
19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती त्रिपुरा
25 अगस्त : मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम / मिलाद-ए-शरीफ केरल, आंध्र प्रदेश
26 अगस्त : ईद-ए-मिलाद / बारावफात / थिरुवोणम महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड।
28 अगस्त : रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यनकाली जयंती गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश।

वीकेंड की वजह से भी रहेंगी बैंक छुट्टियां

अगस्त 2026 में कुछ छुट्टियां साप्ताहिक अवकाश और शनिवार के कारण रहेंगी।

2 अगस्त: रविवार

8 अगस्त: दूसरा शनिवार

9 अगस्त: रविवार

16 अगस्त: रविवार

22 अगस्त: चौथा शनिवार

23 अगस्त: रविवार

30 अगस्त: रविवार

ये भी पढ़ें…

बैंक बंद होने पर भी मिलेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में परेशानी नहीं होगी। छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

हालांकि, अगर किसी काम के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, तो पहले छुट्टियों की सूची देखकर ही योजना बनाना बेहतर रहेगा, ताकि समय की बचत हो और किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version