Supporters reached the petrol pump with the councilor. : जालंधर। शहर के 120 फुटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में दो बार 300-300 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद भी फ्यूल मीटर की सुई नहीं उठने पर विवाद खड़ा हो गया। युवक ने अपने पार्षद भाई और समर्थकों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विवाद के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पार्षद ने बताया कि उसका भाई 1 120 फुटी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालने के लिए आया था। उसका अपनी कार में 300 रुपए का पेट्रोल डलवाया लेकिन कार की सुई नहीं उठी, वह कुछ समय के बाद फिर 300 का पेट्रोल डलवाया सुई फिर नहीं तो उठी तो उसने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले व्यक्तियों से बातचीत की तो उन्होंने कोई बात नहीं सुनी उल्टा भला बुरा कहने लगे। इसके बाद बारे में उसके भाई से उसे बताया तो वह साथियों सहित पेट्रोल पंप पर बात करने के लिए पहुंचे तो पेट्रोल पंप पर बैठी महिला ने उसके साथ बदतमीजी की।
इसके बाद हंगामा होना शुरू हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने पुलिस पेट्रोल पंप की मशीन चेक करवाने की गुहार लगाई है, जिससे कि किसी ओर से धोखा न हो। वही हंगामे की सूचना पकड़ मौके पर पहुँचे थाना पाँच के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप पर हंगामा हो रहा है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत करवाया। उन्होंने कहा की पेट्रोल पंपों के माहिर को बुलाया जाएगा और चेक करवाया जाएगा की मशीन में कोई प्रॉब्लम तो नहीं है और वह मिली शिकायत के बयानों के आधार पर बनती करवाई करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...