Site icon Dainik Savera Times

Bajaj Auto की दिसंबर में घटी बिक्री, इकाई का आंकड़ा 3,23,125 से हुआ पार 

नई दिल्ली: बजाज ऑटो की दिसंबर 2024 में कुल बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत घटकर 3,23,125 इकाई रह गई। मोटर वाहन विनिर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल 3,26,806 इकाइयां बेची थीं।

दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री पिछले महीने 2,72,173 इकाई रही, जो 2023 दिसंबर की 2,83,001 इकाइयों से चार प्रतिशत कम है। कंपनी ने कहा, घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 19 प्रतिशत घटकर 1,28,335 इकाई रही, जबकि 2023 दिसंबर में यह 1,58,370 इकाई थी।

दोपहिया वाहनों का निर्यात पिछले महीने 1,43,838 इकाई रहा, जो दिसंबर 2023 की 1,24,631 इकाई से 15 प्रतिशत अधिक है। कंपनी सूचना के अनुसार, दिसंबर 2024 में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 43,805 इकाइयों से 16 प्रतिशत बढक़र 50,952 इकाई हो गई।

ये भी देखें : Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

Exit mobile version