Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bajaj Auto की कुल बिक्री April में सात प्रतिशत बढ़कर 3.31 लाख इकाई पर

May 2, 2023

Bajaj Auto की कुल बिक्री April में सात प्रतिशत बढ़कर 3.31 लाख इकाई पर

नयी दिल्ली: वाहन कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री अप्रैल में सात प्रतिशत बढक़र 3,31,278 इकाई पर पहुंच गई है। कंपनी ने अप्रैल, 2022 में 3,10,774 वाहन बेचे थे। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अप्रैल में उसकी दोपहिया वाहन बिक्री दो प्रतिशत बढक़र 2,87,985 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 2,81,711 इकाई थी। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 95 प्रतिशत बढक़र 1,81,828 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 93,233 इकाई थी। माह के दौरान कंपनी का दोपहिया निर्यात 44 प्रतिशत घटकर 1,06,157 इकाई रहा।

एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 1,88,478 वाहनों का निर्यात किया था। कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 49 प्रतिशत बढक़र 43,293 इकाई रही, जो अप्रैल, 2022 में 29,063 इकाई रही। घरेलू बाजार में कंपनी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री साढ़े तीन गुना होकर 31,344 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 8,944 इकाई रही थी। हालांकि, कंपनी का वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 41 प्रतिशत घटकर 11,949 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 20,119 इकाई था।

ये भी पढ़ें : राशिफल 4 मई 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन भारी, सेहत और खर्चों का रखें विशेष ध्यान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें