नई दिल्ली : बजाज फाइनैंस 267.50 करोड़ रुपए में पेनांट टैक्नोलॉजीज में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रही है। कंपनी ने यह जानकारी दी। नॉन- बैंकिंग फाइनैंशियल इंस्टीच्यूशन (एनबीएफसी) की शाखा बजाज फाइनैंस ने कहा कि कंपनी ने 16 अक्तूबर 2023 को पेनांट टैक्नोलॉजीज में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया। बजाज फाइनैंस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस रणनीतिक निवेश का मकसद कंपनी की प्रौद्योगिकी रूपरेखा को मजबूत करना है। अधिग्रहण के 30 दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

