Site icon Dainik Savera Times

बांग्लादेश, श्रीलंका, कई अन्य देश भारत के साथ रुपए में व्यापार करने के इच्छुक : गोयल

नई दिल्ली: बांग्लादेश, श्रीलंका और खाड़ी क्षेत्र के देशों सहित कई विकसित और विकासशील देशों ने रुपए में व्यापार करने की इच्छा जताई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत के साथ साझेदारी से कारोबार के लिए लेनदेन की लागत घटेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह कदम भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यपार की दिशा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

उन्होंने बताया, बंगलादेश, श्रीलंका पहले ही हमसे बात कर रहे हैं और वे चाहते हैं कि हम इसे तुरंत शुरू करें। खाड़ी क्षेत्र के दूसरे देश भी इस पर विचार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि समय के साथ लोगों को इसका फायदा पता चलेगा। गोयल ने कहा कि इस पहल में विकसित देश और सुदूर पूर्व के देश भी शामिल हो रहे हैं। सिंगापुर पहले ही कुछ हद तक इसमें शामिल है।

मंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे देशों को यह एहसास हो रहा है कि घरेलू मुद्रा में व्यापार करने के कई फायदे हैं। इसलिए कई देश अब अपनी स्थानीय मुद्रा और रुपए के बीच सीधा लेनदेन शुरू करना चाहेंगे। गोयल ने कहा कि धीरे-धीरे यह बात समझ में आ रही है कि सभी लेनदेन को तीसरी मुद्रा में बदलने से उसकी लागत में काफी वृद्धि होती है।

Exit mobile version