Site icon Dainik Savera Times

बंगलादेश की राजनीतिक अस्थिरता व्यापार पर पड़ सकती है भारी : Deepak Maini

गुरुग्राम: प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन दीपक मैनी ने रविवार को कहा कि बंगलादेश में राजनीतिक अस्थिरता के वातावरण से भारत के उद्योग और व्यापार जगत के नकारात्मक रूप से प्रभावित होने की आशंक है। मैनी ने यहाँ जारी बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में बंगलादेश से भारत द्वारा आयात किए गए कुल 1154 वस्तुओं का मूल्य 2.02 अरब डॉलर रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा 1.97 अरब डॉलर था। वहीं बंगलादेश को भारत से भी कई वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। गारमेंट उद्योग की बात करें तो इसका बंगलादेश से काफी कुछ लेना-देना होता है।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Exit mobile version