Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank of India का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़ा

January 17, 2023

Bank of India का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1151 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में अर्जित 1027 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने आज यहां जारी तिमाही वित्तीय लेखा जोखा में कहा कि दिसंबर 2022 को समाप्त इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 5596 करोड़ रुपये रही है जो दिसंबर 2021 की समाप्त तिमाही के 3408 करोड़ रुपये की शुद्ध ब्याज आय की तुलना में 64 प्रतिशत अधिक है।

मुंबई के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,027 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक की कुल आय भी अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही में बढ़कर 14,159.60 करोड़ रुपये हो गई। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 11,211.14 करोड़ रुपये थी। तीसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय भी 64 फीसदी बढ़कर 5,596 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 3,408 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक का परिचालन लाभ भी 74 फीसदी बढ़कर 3,652 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 2,096 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो रही धरती : ठाकुर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें