Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 176 प्रतिशत बढ़ा

July 28, 2023

बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 176 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1551 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 561 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 176 प्रतिशत अधिक है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुये कहा कि इस तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 5915 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4072 करोड़ रुपये की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें