Site icon Dainik Savera Times

Bank Strike: कल बैंक खुलेंगे या नहीं? देशभर में कर्मचारियों ने की ये बड़ी घोषणा

Bank Strike: Will banks reopen tomorrow

Bank Strike: Will banks reopen tomorrow

Bank Strike: देशभर के बैंक कर्मचारियों ने 12 फरवरी, गुरुवार को हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे आम लोगों में बैंकिंग सेवाओं को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है, लेकिन कई प्रमुख सरकारी बैंक जैसे SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को हड़ताल के दिन संभावित व्यवधान के लिए सतर्क किया है।

हड़ताल में कौन शामिल है?

इस हड़ताल की अगुवाई प्रमुख बैंक यूनियनों ने की है। इसमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) शामिल हैं। इसके अलावा, देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) ने भी इसका समर्थन किया है।

हड़ताल का कारण क्या है?

कर्मचारी मुख्य रूप से नए चार लेबर कोड्स के खिलाफ अपनी नाराजगी जता रहे हैं, जो नवंबर 2025 में नोटिफाई किए गए थे। ट्रेड यूनियनों का दावा है कि ये नए कानून कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और यूनियन बनाने की प्रक्रिया को कठिन बना देते हैं। इसके अलावा बैंक कर्मचारी लंबे समय से पेंडिंग मांगों जैसे कि पांच-दिन का बैंकिंग वीक और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस लागू करने की मांग कर रहे हैं।

बैंक खुले रहेंगे या बंद?

फिलहाल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और अन्य बैंकों ने 12 फरवरी को कोई ऑफिशियल हॉलिडे नहीं घोषित किया है। इसका मतलब है कि बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, लेकिन यदि बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो कुछ ब्रांचों में सेवाओं में व्यवधान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में मौसम का फिर बदला मिजाज, 16 फरवरी से बारिश की संभावना

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जैसे SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक ने यह चेतावनी दी है कि फिजिकल ब्रांच और काउंटर सेवाओं में असर देखने को मिल सकता है। वहीं, HDFC और ICICI जैसे प्राइवेट बैंक पर हड़ताल का असर अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।

ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बना लें और अगर संभव हो तो डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

Exit mobile version