हरियाणा डेस्क: राज्य में पिछले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। देर रात से भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज हवाओं के कारण ठंड का असर कम महसूस हो रहा है, लेकिन मौसम में उमस बनी हुई है।
मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इनमें अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। सबसे अधिक तापमान रोहतक में 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें : आज 4 घंटे के लिए बंद रहेगा श्री ‘जगन्नाथ मंदिर’, किया जाएगा ये विशेष अनुष्ठान
मौसम विभाग ने बताया है कि 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर दिख सकता है। इसके कारण 16 फरवरी की रात और 17 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी देखें : Mohali ਦੇ 10 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਦੇਖੋ ਕਿ ਨੇ ਹਾਲਾਤ Live
राज्यवासियों को मौसम में अचानक बदलाव के चलते सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।