Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्योहारी मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहन, तिपहिया वाहनों की अभी तक की सबसे बेहतरीन बिक्री 

November 10, 2023

त्योहारी मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहन, तिपहिया वाहनों की अभी तक की सबसे बेहतरीन बिक्री 
नयी दिल्ली ; त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के दम पर अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अक्टूबर में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढक़र 3,89,714 इकाई रही। अक्टूबर 2022 में यह 3,36,330 इकाई थी। इसी तरह तिपहिया खंड में भी अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक 76,940 इकाइयों की मासिक आपूíत की गई। यह संख्या पिछले साल से 42 प्रतिशत अधिक है, जब 54,154 इकाइयों की आपूíत की गई थी।
वाहन बनाने वाली कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘ यात्री वाहनों तथा तिपहिया वाहनों दोनों ने अक्टूबर में अभी तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। दोपहिया वाहन खंड ने भी अक्टूबर 2023 के महीने में अच्छी बिक्री दर्ज की।’’ उन्होंने बताया कि सभी तीन खंडों ने दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है और यह वृद्धि गति उद्योग के लिए उत्साहजनक है। यह सरकार की अनुकूल नीतियों और त्योहारी सीजन से मुमकिन हो पाया है।अक्टूबर में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 20 प्रतिशत बढक़र 18,95,799 इकाई हो गई, जो पिछले साल समान महीने में 15,78,383 इकाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें