Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत टेक्स 2024 प्रदर्शनी से देश बनेगा वैश्विक कपड़ा महाशक्ति : Piyush Goyal

October 21, 2023

भारत टेक्स 2024 प्रदर्शनी से देश बनेगा वैश्विक कपड़ा महाशक्ति : Piyush Goyal

नई दिल्लीः केंद्रीय कपड़ा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि अगले साल फरवरी में होने वाली व्यापार प्रदर्शनी भारत टेक्स 2024 भारत को कपड़ा क्षेत्र की वैश्विक महाशक्ति के रूप में पेश करेगी। इस प्रदर्शनी का आयोजन अगले साल 26-29 फरवरी को राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम और यशोभूमि परिसरों में होगा। इसकी परिकल्पना दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा मेले के रूप में की गई है। इसमें एक ही छत के नीचे संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में फैले कपड़ा उत्पादों के विश्वसनीय आपूíतकर्ता के रूप में भारत की क्षमताएं प्रर्दिशत की जाएंगी।

गोयल ने इस व्यापार प्रदर्शनी (एक्सपो) से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, भारत मंडपम या यशोभूमि से वास्तव में भारत को कपड़ा क्षेत्र में एक वैश्विक गंतव्य बनाने के हमारे प्रयास को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। यह कार्यक्रम भारत को वास्तव में एक वैश्विक कपड़ा महाशक्ति के रूप में स्थापित करने जा रहा है। गोयल ने कहा कि प्रदर्शनी क्षेत्र दो लाख मीटर क्षेत्र में फैला है और यह दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा प्रदर्शनी होगी।

उन्होंने कहा कि दुनिया को यह दिखाने के लिए भारत टेक्स 2024 से बेहतर कोई मंच नहीं है कि भारत का वक्त आ चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कि हमारे बुनकरों के लिए, हमारे शिल्पकारों के लिए, हमारे हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए, हमारे हथकरघा क्षेत्र के लिए, यह वास्तव में जो संभव है उसे प्रर्दिशत करने का एक बहुत अच्छा तरीका बन सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत टेक्स एक्सपो का आयोजन करीब आने तक ‘हैंडमेड इन इंडिया’ भी एक जीवंत वेबसाइट बन चुकी होगी और बड़ी संख्या में हितधारक इससे जुड़े होंगे।

इस मौके पर गोयल ने कस्तूरी कॉटन भारत की वेबसाइट की भी शुरुआत की। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह वेबसाइट इस पहल से संबंधित आवश्यक जानकारी और अपडेट के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करती है। वेबसाइट बुनकरों के लिए पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं पर प्रकाश डालती है जो ब्रांडेड भारतीय कपास को अनूठा बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें