Site icon Dainik Savera Times

RBI का बड़ा बयान, सरकारी प्रतिभूति और विदेशी मुद्रा बाजार इस दिन रहेंगे खुले

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बयान में कहा कि सरकारी प्रतिभूति और विदेशी मुद्रा बाजार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत 29 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले घोषित 28 सितंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिया गया था।

आरबीआई ने कहा, कि ‘ वित्तीय बाजारों के सुचारू संचालन और लेन-देन के गैर-विघटनकारी निपटान को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से तिमाही/छमाही के अंत को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक हित में सरकारी प्रतिभूति बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार, मुद्रा बाजार और रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव बाजार 28 सितंबर 2023 के अलावा 29 सितंबर 2023 को भी खुले रहेंगे।’’

बयान के अनुसार, बुधवार (27 सितंबर) को आयोजित भारत सरकार के ट्रेजरी बिलों की नीलामी का निपटान 29 सितंबर को होगा। 29 सितंबर को निर्धारित भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी अब 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसका निपटान 29 सितंबर को होगा। सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए हामीदारी नीलामी भी 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

Exit mobile version