-
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बयान में कहा कि सरकारी प्रतिभूति और विदेशी मुद्रा बाजार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे।महाराष्ट्र सरकार ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत 29 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले घोषित 28 सितंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिया गया था।.