Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP सरकार का बजट राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और देशहित का कम : Mayawati

February 1, 2025

BJP सरकार का बजट राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और देशहित का कम : Mayawati

BJP Government Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस बजट को लेकर बसपा मुखिया मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का भी बजट, कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और जन एवं देशहित का कम लगता है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की जबरदस्त मार के साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, सुख-शांति आदि की जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग 140 करोड़ की बड़ी जनसंख्या वाले भारत में लोगों का जीवन काफी त्रस्त है, जिसका केंद्रीय बजट के माध्यम से भी निवारण होना जरूरी है।

उन्होंने आगे लिखा कि वर्तमान भाजपा सरकार का भी बजट, कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक और जन एवं देशहित का कम लगता है। अगर ऐसा नहीं है तो इस सरकार में भी लोगों का जीवन लगातार तंग, बदहाल और दुखी क्यों? विकसित भारत का सपना बहुजनों के हित का भी होना जरूरी है।

ज्ञात हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम ऐलान किए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट विकास की रफ्तार बढ़ाने, समग्र विकास करने, निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने, घरेलू संवेदनाओं को मजबूत करने और मध्यम वर्ग के खर्च करने की क्षमता को बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें