Site icon Dainik Savera Times

Black Box स्थानीय, वैश्विक ग्राहकों को सेवा देने के लिए भारत में कर रही है विस्तार 

नई दिल्ली: डिजिटल बुनियादी ढांचे और डेटा सेंटर एकीकरण क्षेत्र की मांग बढ़ने के बीच आईटी समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी ब्लैक बॉक्स भारत में अपना विस्तार कर रही है। एस्सार समूह की प्रमुख कंपनी ब्लैक बॉक्स कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव वर्मा ने कहा, ”भारत हमारे लिए एक बाजार के रूप में महत्वपूर्ण है। यहां से भारतीय समूहों और वैश्विक ग्राहकों, दोनों को सेवाएं दी जाती हैं।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: तिमाही नतीजे, व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक रुझान इस सप्ताह बाजार को देंगे गति: विश्लेषक

भारत में वृद्धि क्षमता को लेकर हमारा नजरिया सकारात्मक है और हम यहां निवेश करना जारी रखेंगे।”उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार की डिजिटलीकरण पहल और डेटा केंद्रों की मजबूत मांग जैसे क्षेत्रों का मूल्यांकन करेगी। कंपनी वृद्धि के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यबल का विस्तार कर रही है और उसने 500 नयी नौकरियों को जोड़कर अपने बेंगलुरु उत्कृष्टता केंद्र के विस्तार की रूपरेखा तैयार की है।
ये भी पढ़ें: ‘गोमांस साबित हुए बिना वाहन जब्त करना गलत’, इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार पर 2 लाख का जुर्माना लगाया
Exit mobile version