Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लैक बॉक्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 32 करोड़ रुपये

November 10, 2023

ब्लैक बॉक्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 32 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली: एस्सार समूह की आईटी कंपनी ब्लैक बॉक्स का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 32 करोड़ रुपये रहा।कंपनी का पिछले साल समान अवधि में शुद्ध लाभ 22.6 करोड़ रुपये रहा था। ब्लैक बॉक्स की परिचालन आय दूसरी तिमाही 1,574.35 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही। पिछले साल समान अवधि में यह 1,562.24 करोड़ रुपये रही थी।कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक संजीव वर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं.’’

ये भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें