Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Blue Jet हेल्थकेयर का आईपीओ 25 अक्टूबर को खुलेगा, कंपनी ने दी जानकारी 

October 19, 2023

Blue Jet हेल्थकेयर का आईपीओ 25 अक्टूबर को खुलेगा, कंपनी ने दी जानकारी 

नई दिल्ली: दवाओं का कच्चा माल बनाने वाली कंपनी ब्लू जेट हेल्थकेयर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 अक्टूबर को खुलेगा। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि यह निर्गम प्रवर्तकों- अक्षय बंसारीलाल अरोड़ा एवं शिवेन अक्षय अरोड़ा की तरफ से 2.42 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। आईपीओ 27 अक्टूबर को बंद होगा।

कंपनी की ओर से बुधवार को दाखिल शुरुआती दस्तावेजों के अनुसार, एंकर निवेशकों के लिए इसे 23 अक्टूबर को खोला जाएगा। आईपीओ के पूरी तरह ओएफएस पर आधारित होने के कारण निर्गम से होने वाली सारी आय शेयर बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी। मुंबई स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर नवोन्मेषी दवा कंपनियों और बहुराष्ट्रीय जेनेरिक दवा कंपनियों के लिए विशिष्ट उत्पाद पेश करती है। पिछले पांच दशकों में कंपनी ने 100 से अधिक उत्पाद विकसित किए हैं।

 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें