BMW अगले महीने से बढ़ाएगा अपनी कीमत, 3% की होगी वृध्दि
March 20, 2025
नई दिल्ली: बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार श्रृंखला की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कार विनिर्माता इस साल दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने बयान में कहा, नई कीमतें एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। इससे पहले दिन में, वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो इंडिया ने अप्रैल से अपने सभी मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की।
फरवरी, 2023 के बाद से रेनो इंडिया द्वारा घोषित यह पहली मूल्यवृद्धि है। मारुति सुजुकी, हुंदै, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और होंडा कार्स सहित विभिन्न कार विनिर्माताओं ने भी बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अगले महीने से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।