Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BP को मिला ONGC के मुंबई हाई क्षेत्र के परिचालन का ठेका 

January 8, 2025

BP को मिला ONGC के मुंबई हाई क्षेत्र के परिचालन का ठेका 

नई दिल्ली: बीपी पीएलसी ने औसत मासिक उत्पादन की तुलना में 60 प्रतिशत तक वृद्धि की पेशकश करके सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी के विशाल मुंबई हाई तेल और गैस क्षेत्र को संचालित करने की बोली जीत ली है।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने पिछले साल जून में अपने प्रमुख मुंबई हाई क्षेत्र में घटते उत्पादन को रोकने के लिए विदेशी साझेदारों की तलाश में एक निविदा जारी की थी। इसमें वृद्धिशील उत्पादन से होने वाली आय में हिस्सेदारी और एक निश्चित शुल्क की पेशकश की गई थी।

हालांकि, इसमें कोई शेयर हिस्सेदारी नहीं दी गई थी।इस निविदा में दो बोलीदाता- बीपी और रॉयल डच शेल शामिल हुए। ओएनजीसी ने कहा, बोली मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद ब्रिटेन स्थित बीपी पीएलसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड को तकनीकी सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में चुना गया है।

उसने कहा, टीएसपी क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और मुंबई हाई क्षेत्र से उत्पादन बढ़ाने के लिए जलाशय, सुविधाओं और कुओं में सुधार की पहचान करेगी। टीएसपी ने 10 साल की अनुबंध अवधि में औसत मासिक उत्पादन स्तर (प्राकृतिक गिरावट के साथ प्रतिष्ठित तृतीय-पक्ष द्वारा सत्यापित उत्पादन अनुमान) से तेल और तेल समकक्ष गैस उत्पादन 60 प्रतिशत तक में पर्याप्त वृद्धि का संकेत दिया है।

ओएनजीसी ने कहा कि उसने एक जून, 2024 को मुंबई हाई फील्ड के लिए एक टीएसपी को नियुक्त करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली आईसीबी निविदा जारी की थी। इसमें जटिल परिपक्व जलाशयों के प्रबंधन और उन्नत पुनप्र्राप्ति प्रौद्योगिकियों और सवरेत्तम परिचालन प्रथाओं को लागू करने में विशेषज्ञता मांगी गई थी।

इस आईसीबी निविदा के माध्यम से, कंपनी ने सिद्ध तकनीकी विशेषज्ञता, वित्तीय ताकत और इसी तरह की परियोजनाओं में ट्रैक रिकॉर्ड वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से बोलियां आमंत्रित कीं। निविदा दस्तावेज के अनुसार, ओएनजीसी ने कम से कम 75 अरब डॉलर के वार्षकि राजस्व वाली कंपनियों से बोलियां मांगीं।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel: क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? सरकार की प्रतिक्रिया आई सामने

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें