Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brigade Hotel Ventures ने आईपीओ से 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दाखिल किए दस्तावेज

October 31, 2024

Brigade Hotel Ventures ने आईपीओ से 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली:  दक्षिण भारत में होटलों की मालिक और डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी में आरंभिक दस्तावेज जमा कराए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों के नए निर्गम पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है।

इस निर्गम से प्राप्त 481 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कर्ज भुगतान में किया जाएगा, 412 करोड़ रुपये कंपनी को तथा 69 करोड़ रुपये इसकी प्रमुख अनुषंगी कंपनी एसआरपी प्रोसपेरिटा होटल वेंचर्स लिमिटेड को आवंटित किए जाएंगे।इसके अलावा, 107.52 करोड़ रुपये का उपयोग प्रवर्तक बीईएल से भूमि का अविभाजित हिस्सा खरीदने के लिए किया जाएगा, और शेष धनराशि का उपयोग अधिग्रहण, अन्य रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देशय़ों में किया जाएगा। कंपनी आईपीओ पूर्व नियोजन के जरिए 180 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। अगर नियोजन किया जाता है, तो निर्गम का आकार कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें