Site icon Dainik Savera Times

विपक्ष के हंगामे के बीच MP में 3 लाख 14 हजार करोड़ का Budget पेश

भेपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2023-24 का तीन लाख 14 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। राज्य की 15वीं विधानसभा का अंतिम बजट है। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और सरकार ने इस बजट के जरिए सभी वर्गों का दिल जीतने की कोशिश की है। राज्य में कोई भी नया कर आरोपित नहीं किया गया है। बजट के दौरान कांग्रेस विधायक महंगाई के विरोध में सिलेंडर लेकर सदन में जाना चाहते थे मगर उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।

इस दौरान काफी हंगामा हुआ और बाद में कांग्रेस विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर नारेबाजी भी की। राज्य में शुरु की जा रही लाडली बहना योजना के लिए 60 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया, एक लाख सरकारी नियुक्तियां देने का प्रावधान भी किया गया है। इसी तरह एक हजार करोड़ का प्रावधान मुख्यमंत्री कौशल विकास के लिए किया गया है। खेल विभाग का 738 करोड़ बजट है, जो बीते साल से ढाई गुना ज्यादा है। राज्य सरकार बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री ई स्कूटी योजना ला रही है। प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाली बालिकाओं को यह स्कूटी मिलेगी।

प्रदेश के लगभग 5 हजार विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मिलेगी स्कूटी। वर्ष 2007 से आरंभ लाडली लक्ष्मी योजना में अब तक 44 लाख 39 हजार से अधिक लाड़लियां लाभान्वित हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 929 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। सरकार नई योजना लाडली बहना योजना ला रही है इसके लिए आठ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

Exit mobile version