Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की आर्थिक रणनीति को मजबूत करने वाला बजट

February 1, 2024

भारत की आर्थिक रणनीति को मजबूत करने वाला बजट

नयी दिल्ली: उद्योग जगत ने नए वित्त वर्ष के लिए पेश बजट को भारत की विश्व स्तर पर प्रशंसित आर्थिक रणनीति को मजबूत करने वाला बताया और कहा कि यह अर्थव्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करने में समर्थ होगा। उद्योग परिसंघ सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वार गुरुवार को संसद में वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए पेश अंतरिम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट पूंजीगत व्यय संचालित विकास को प्राथमिकता देने वाली देश की आर्थिक रणनीति को मजबूत करने और उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने वाला है। इस रणनीति के कारण भारत धीमी वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच एक सुदृढ़ स्पॉट बन गया है।

ये भी पढ़ें: पांच दिन के दौरे पर शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और सीएम सुक्खू ने किया जोरदार स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें