Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

BYD ने लॉन्च किया भारत का पहला 6 और 7 सीटर इलेक्ट्रिक MPV, BYD eMAX 7

October 8, 2024

BYD ने लॉन्च किया भारत का पहला 6 और 7 सीटर इलेक्ट्रिक MPV, BYD eMAX 7

नई दिल्ली : न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) निर्माता बीवाईडी की सहायक कंपनी बीवाईडी इंडिया ने भारत का पहला 6 और 7 सीटर इलेक्ट्रिक मल्टी-पर्पज व्हीकल (एमपीवी) – बीवाईडी eMAX 7 लॉन्च किया है। यह वाहन प्रगतिशील और पर्यावरण के प्रति जागरूक परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसके लॉन्च से यात्रा के अनुभव में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की उम्मीद है।

बीवाईडी eMAX 7, पिछले मॉडल बीवाईडी e6 की जगह लेने के लिए तैयार है। इसमें बीवाईडी के ई-प्लेटफ़ॉर्म 3.0 से 8-इन-1 इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन का एकीकरण किया गया है। वाहन की शुरुआती कीमत 26,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो वेरिएंट – सुपीरियर और प्रीमियम में उपलब्ध है, जिनमें क्रमशः 71.8 kWh और 55.4 kWh बैटरी पैक हैं, जो एनईडीसी परीक्षित रेंज क्रमशः 530 km और 420 km देते हैं।

सुपीरियर वेरिएंट 0-100 km/h की गति केवल 8.6 सेकंड में प्राप्त कर सकता है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट इसे 10.1 सेकंड में कर सकता है। बीवाईडी eMAX 7 का व्हीलबेस 2,800 mm है, जो एमपीवी सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है, और यह परिवार के प्रत्येक सदस्य को आरामदायक यात्रा का अनुभव कराता है।

बीवाईडी इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (ईपीवी) बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा, “बीवाईडी eMAX 7 का लॉन्च नवोन्मेष और स्थिरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह इलेक्ट्रिक एमपीवी केवल एक वाहन नहीं है, बल्कि प्रगतिशील परिवारों के सफर के अनुभव में एक क्रांति लाने वाली है।”

बीवाईडी eMAX 7 का डिज़ाइन और इंटीरियर्स भी काफी आकर्षक हैं। इसके स्लीक एयरोडायनामिक एक्सटीरियर्स और शानदार इंटीरियर्स इसे एक विशेष पहचान देते हैं। इसमें उत्कृष्ट सुविधाएं जैसे काले और भूरे रंग के दो-टोन इंटीरियर्स शामिल हैं, जो इसे शानदार बनाते हैं। इस तरह बीवाईडी eMAX 7 भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नया मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें