Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केनरा बैंक का मुनाफा 75 फीसदी उछला

July 24, 2023

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने इस वर्ष 30 जून को समाप्त तिमाही में 3535 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2022 करोड़ रुपये की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक है।

बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि 30 जून को समाप्त इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 27.72 प्रतिशत बढ़कर 8666 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह राशि 6785 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक ने कहा कि इस तिमाही में विभिन्न मदों में किये गये प्रावधानों में 26 प्रतिशत की कमी आयी है और कुल 2719 करोड़ रुपये के प्रावधान किये गये हैं जिसमें से गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के लिए 2418 करोड़ रुपये शामिल है। इस तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 1.83 प्रतिशत घटकर 5.15 प्रतिशत पर आ गया और इस दौरान शुद्ध एनपीए भी 91 आधार अंक कम होकर 1.57 प्रतिशत पर रहा।

ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें