Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सितंबर तिमाही का मुनाफा 51 प्रतिशत बढ़कर 913 करोड़ रुपये हुआ

October 18, 2024

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सितंबर तिमाही का मुनाफा 51 प्रतिशत बढ़कर 913 करोड़ रुपये हुआ

नयी दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 913 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 605 करोड़ रुपये की तुलना में 50.91 प्रतिशत अधिक है।

बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि कुल कारोबार वार्षिक आधार पर 7.07 प्रतिशत बढ़कर 30 सितंबर, 2024 तक 6,44,858 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 6,02,284 करोड़ रुपये था। कुल जमा में 5.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष के 3,71,252 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,91,914 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें