Site icon Dainik Savera Times

सर्टा ने फिन कैपिटल, वर्टेक्स वेंचर्स SEAI की अगुवाई में 3.5 करोड़ डॉलर जुटाए

नयी दिल्ली : तृतीय-पक्ष प्रबंधन मंच सर्टा ने फिन कैपिटल और वर्टेक्स वेंचर्स एसईएआई (दक्षिण पूर्व एशिया और भारत) की अगुवाई में 3.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (291 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त पोषण के इस दौर में ट्रू एरो पार्टनर्स और मौजूदा निवेशकों पॉइंट72 वेंचर्स, बीडीएमआई, एग्ले वेंचर्स, मेंटिस वीसी और गोट कैपिटल ने भी भाग लिया। सर्टा अपने कारोबार को मजबूत करने और यूरोपीय संघ जैसे नए बाजारों तक विस्तार करने के लिए इस राशि का इस्तेमाल करेगी। कंपनी तीसरे पक्ष के पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए उन्नत जेनरेटिव एआई के इस्तेमाल में अग्रणी है।

ये भी पढ़ें : CSK vs MI, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

Exit mobile version