Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, UP-Bihar सहित इन राज्यों में हुआ महंगा, जानें लेटेस्ट रेट

October 18, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, UP-Bihar सहित इन राज्यों में हुआ महंगा, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। दरअसल बता दे कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। वहीं यूपी हो या दिल्ली, सब जगह पेट्रोल डीजल के रेट अलग होते हैं। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 18 अक्टूबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। जिसके मुताबिक देश के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कई शहरों में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें

बता दे कि महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 46 पैसे बढ़कर 104.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 37 पैसे बढ़कर 93.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 33 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें