चीन सरकार ने अमेरिकी कंपनी एपल सहित दूसरे देशों के डिवाइस के यूज पर रोक लगा दी है। हालांकि, यह रोक केवल सरकारी अधिकारियों पर लागू होगी। सामान्य लोग इसका इस्तेमाल कर सकतें है। आपको बता दें कि, अधिकारियों से कहा गया है कि वह ऑफिस में इन डिवाइसों को न लाए और न ही काम के लिए यूज करें।
साथ ही वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में ये दावा किया है। चीन की सरकार ने अधिकारियों को देश में बने फोन को इस्तेमाल करने के लिए कहा है।इसके अलावा तीन महीने पहले रूस ने अमेरिका पर आईफोन से जासूसी करने का आरोप लगाया था।
हालांकि एपल ने सभी आरोपों को खारिज किया था। एपल ने कहा था, ‘हमने कभी भी किसी देश की सरकार के साथ मिलकर फोन में छेड़छाड़ नहीं की है और न ही कभी करेंगे।’ कंपनी 12 सितंबर को कैलिफोर्निया में वंडरलस्ट इवेंट करने वाली है। इस इवेंट में एपल आईफोन 15 सीरीज के साथ एपल वॉच सीरीज 9 और एपल वॉच अल्ट्रा 2 को भी लॉन्च कर सकता है।
ये भी पढ़ें : CSK vs MI, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

