Site icon Dainik Savera Times

चीन की आर्थिक वृद्धि तीसरी तिमाही में घटकर 4.9% पर पहुंचा

 

हांगकांग: मांग में नरमी, महंगाई में गिरावट तथा रियल एस्टेट क्षेत्र में सुस्ती के बीच चीन की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में घटकर 4.9 प्रतिशत रही। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की आर्थिक वृद्धि तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 4.9 प्रतिशत रही जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 6.3 प्रतिशत थी। हालांकि विश्लेषकों ने इस अवधि के दौरान 4.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था।

अप्रैल-जून की तिमाही में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था 1.3 प्रतिशत बढ़ी है। चीन की सरकार ने बीते कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत समर्थन कदम उठाए हैं, जिसमें रियल एस्टेट क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के प्रयास में बुनियादी ढांचे पर खर्च, ब्याज दरों में कटौती और घर खरीदने के लिए प्रतिबंधों में ढील देना शामिल है।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

Exit mobile version