Site icon Dainik Savera Times

अगस्त में चीन के निर्यात में उम्मीद से कम गिरावट, अब भी दबाव में अर्थव्यवस्था 

हांगकांग: चीन के निर्यात में अगस्त में गिरावट धीमी रही, जबकि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था घरेलू तथा विदेश दोनों ही स्तर पर कमजोर मांग के दबाव में है।सीमा शुल्क की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में निर्यात सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत घटकर 284.87 अरब डॉलर रहा। यह पिछले महीने की तुलना में यह 14.5 प्रतिशत धीमा रहा।
आयात एक साल पहले की तुलना में 7.3 प्रतिशत घटकर 216.51 अरब डॉलर रहा। चीन का व्यापार अधिशेष 13.2 प्रतिशत घटकर 68.36 अरब डॉलर हो गया, जो जुलाई के 80.6 अरब डॉलर से कम था। चीन के नेताओं ने हाल के महीनों में अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए कई नीतिगत उपाय किए, क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद अर्थव्यवस्था उम्मीद से काफी पहले ही कमजोर पड़ गई है।
ये भी पढ़ें : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी
Exit mobile version