Site icon Dainik Savera Times

सीआईएल ने देबाशीष नंदा को व्यवसाय विकास के निदेशक के तौर पर दिया विस्तार

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल ने देबाशीष नंदा को कंपनी के निदेशक (व्यवसाय विकास) पद पर विस्तार देने की बुधवार को घोषणा की।कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि देबाशीष नंदा जो वर्तमान में कंपनी के निदेशक (व्यवसाय विकास) हैं उन्हें दो नवंबर 2023 से प्रभावी छह महीने की अवधि के लिए या नियमित पदधारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक विस्तार दिया गया है।

नंदा ने पिछले साल सीआईएल के पहले निदेशक (व्यवसाय विकास) के रूप में पदभार संभाला था।सीआईएल में शामिल होने से पहले नंदा इंडियन ऑयल में कार्यकारी निदेशक (गैस) के रूप में पदस्थ थे।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

Exit mobile version