Site icon Dainik Savera Times

Coal Levy Case: ED ने Chhattisgarh Congress के दो विधायकों, Twitter उन खातों को हटा देगा जिनमें वर्षों से कोई Activity नहीं: Musk

नयी दिल्ली: कथित कोयला लेवी जांच मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव प्रसाद राय तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य लोगों की संपत्ति जब्त की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में अचल संपत्ति, महंगे वाहन, आभूषण और 51 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है।

ईडी ने बताया कि आईएएस अधिकारी रानू साहू, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी के अलावा दो अन्य व्यक्तियों आर पी सिंह और विनोद तिवारी की संपत्तियों को भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत जब्त किया गया है। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, ”सूर्यकांत तिवारी के साथ उपरोक्त व्यक्तियों के वित्तीय संबंधों के प्रत्यक्ष प्रमाण मिले हैं।”

एजेंसी ने इससे पहले इस मामले में आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और राज्य सेवा की नौकरशाह सौम्या चौरसिया की संपत्ति जब्त की थी। एजेंसी ने इससे पहले कहा था कि जांच ”बड़े पैमाने पर घोटाले के आरोपों से संबंधित है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों के गठजोड़ द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी।”

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी BJP ज्वाइन करे, मैं शादी को तैयार’, फर्जी खबरों पर भड़की कंगना, बोलीं- शर्म आनी चाहिए

Exit mobile version