Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘राहुल गांधी BJP ज्वाइन करे, मैं शादी को तैयार’, फर्जी खबरों पर भड़की कंगना, बोलीं- शर्म आनी चाहिए

May 4, 2026

‘राहुल गांधी BJP ज्वाइन करे, मैं शादी को तैयार’, फर्जी खबरों पर भड़की कंगना, बोलीं- शर्म आनी चाहिए

नई दिल्ली: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबर को लेकर नाराज़ हो गई हैं। हाल ही में एक मीम पेज ने उनके नाम से एक झूठा पोस्ट शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि कंगना ने कहा है, “अगर राहुल गांधी बीजेपी में शामिल होते हैं तो वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं।”

इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीशेयर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी

जैसे ही यह पोस्ट कंगना के सामने आया, उन्होंने तुरंत इसका खंडन किया और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीशेयर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने कहा कि यह खबर पूरी तरह झूठी और बेहद घटिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में बिना सोचे-समझे गलत बातें फैलाई जा रही हैं, जो बहुत गलत है। उन्होंने ऐसे फेक कंटेंट फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपनी हरकतों पर शर्म आनी चाहिए।

फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल पर काम कर रही कंगना 

कंगना इन दिनों फिल्मों में भी काफी व्यस्त हैं। वह अपनी हिट फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल पर काम कर रही हैं। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर विकास बहल ने करीब तीन महीने का शूटिंग शेड्यूल तैयार किया है। फिल्म के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि इसका नाम ‘क्वीन 2’ की जगह ‘क्वीन फॉरएवर’ रखा जा सकता है, हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल कंगना अपने इस नए प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान दे रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें