Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम: सीआईएल चेयरमैन

March 20, 2023

जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम: सीआईएल चेयरमैन

कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं और अभी इस बारे में हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है। अग्रवाल ने भरोसा जताया कि कंपनी 2025-26 तक एक अरब टन के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सारी परिस्थितियां कोयले के दाम बढ़ाने के पक्ष में हैं। बीते पांच वर्ष में दाम नहीं बढ़े। इस वर्ष वेतन को लेकर भी बातचीत चल रही है जिसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा विशेषकर उन कुछ अनुषंगियों पर जहां मानव संसाधन की कीमत बहुत अधिक है।’’

एमजंक्शन द्वारा आयोजित कोल मार्केट्स कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल ने कहा, ‘‘दाम नहीं बढ़ाने पर बहुत सारी समस्याएं पैदा हो जाएंगी। हितधारकों के साथ इस बारे में बात चल रही है और यह कदम जल्द ही उठाया जाएगा।’’ एक अरब टन के उत्पादन लक्ष्य के बारे में उन्होंने कहा कि इसे 2025-26 तक हासिल कर लिया जाएगा, हालांकि लक्ष्य प्राप्ति देश की जरूरत और निजी क्षेत्र की वृद्धि पर निर्भर करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी भू मिगत कोयला उत्पादन को मौजूदा 2.5-3 करोड़ टन से बढ़ाकर 2030 तक 10 करोड़ टन करना चाहती है।

 

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें