नई दिल्ली: शीतल पेय कंपनी कोका-कोला ने शुक्रवार को कहा कि आगामी क्रिकेट विश्व कप के लिए वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आधिकारिक शीतल पेय भागीदार होगी। कोका-कोला और आईसीसी इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैं। आपक बता दें कि, इस साझेदारी के तहत कोका-कोला आईसीसी का विशेष शीतल पेय भागीदार बन गई है।
कोका-कोला इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन) अर्नब रॉय ने कहा, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप देश का सबसे बड़ा क्रिकेट आयोजन है। आईसीसी के साथ साझेदारी हमें अपने ग्राहकों, उपभोक्ताओं, ब्रांड और क्रिकेट को साथ लाने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है।आईसीसी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अनुराग दहिया ने कहा, हम कोका-कोला के साथ अपनी भागीदारी को लेकर रोमांचित हैं। इस विश्व कप का पहला मुकाबला पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें : Milk Price Hike: इस राज्य में 4 रुपये बढ़ा दूध का दाम, जानें कितने में मिलेगा 1 लीटर
