Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Coca-Cola India ने कार्बोनेटेड बेवरेज की श्रेणी में 100% रिसाइकल्‍ड PET बोतलों को किया लॉन्च

October 5, 2023

Coca-Cola India ने कार्बोनेटेड बेवरेज की श्रेणी में 100% रिसाइकल्‍ड PET बोतलों को किया लॉन्च

नई दिल्ली : अपने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रैंड किनले की एक लीटर की बोतल के लिए 100% रिसाइकिल पीईटी (आरपीईटी) बोतलों को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बनने के बाद, कोका-कोला इंडिया ने सर्कुलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाया है। अब कंपनी ने 250 और 750 एमएल के पैक साइज में आरईपीटी में कोका-कोला लॉन्च करने की घोषणा की है। इन आरपीईटी बोतलों का उत्‍पादन कोका-कोला के बॉटलिंग पार्टनर्स- मून बेवरेजेज और एसएलएमजी बेवरेजेज द्वारा किया जा रहा है।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

आरपीईटी बोतलों के बढ़ते प्रयोग से सभी के लिए स्वच्छ पर्यावरण और स्थिर भविष्य का निर्माण करने के लिए कोका-कोला इंडिया के बदलते सफर की झलक मिलती है। यह बोतलें 100 फीसदी फूड ग्रेड आरपीईटी (ढक्‍कन और लेबल को छोड़कर) से बनाई गई है। इन बोतलों पर “रिसाइकिल मी अगेन” का संदेश लिखा हुआ है। पैक पर डिस्प्ले किए गए “100% रिसाइकल्‍ड पीईटी बोतल” के संदेश से यह उपभोक्ताओं को भी जागरूक करती है।

पढ़ें बड़ी खबरें: Jimmy Shergill ने अपनी लाइफ में की ये बड़ी गलती, खुद किया खुलासा

एमएमजी ग्रुप के हिस्से मून बेवरेजज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव अग्रवाल ने आरपीईटी के लॉन्‍च पर कहा, “पीईटी प्लास्टिक बोतलें पहली बार इस्तेमाल के बाद भी काफी अहमियत रहती है। हमारी नई बोतलें फूड ग्रेड आरईपीटी से बनी हैं, जिन्हें दोबारा री-साइकिल किया जा सकता है और इससे नई बोतल बनाकर उसे नया जीवन दिया जा सकता है। रिसाइकिल की हुई पीइटी भारत में प्लास्टिक सर्कुलैरिटी को अपनाने की दिशा में एक सही कदम है।”

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

आरपीईटी की यह बोतलें फूड ग्रेड के रिसाइकिल किए गए पॉलिथीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) से बनाई गई है। फूड ग्रेड रिसाइकिल्ड मटीरियल के लिए अमेरिकी एएफडीए और यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी की ओर से मान्य तकनीक के अनुसार ही प्लास्टिक को रिसाइकिल किया गया है और नई पीईटी की बोतलें बनाई गई। इससे पीईटी की बोतलें बनाने के लिए वर्जिन प्लास्टिक की जरूरत में कमी आई है।

एसएलएमजी बेवरेजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पारितोष लधानी ने आरपीईटी में कोका-कोला के लॉन्‍च पर कहा, “हमने भारत में कोका-कोला के लिए पहली बोतल बनाई है, और हमें आरपीईटी वैरिएंट की पहली बोतल बनाने वाली कंपनियों से एक होने पर गर्व महसूस हो रहा है। हम स्थायित्व के लिए प्रतिबद्ध है तथा एसएलएमजी सार्थक बदलाव लाने और स्थायी भविष्य के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं।”

पढ़ें बड़ी ख़बरें: RBI ने PM Vishwakarma को PIDF में किया शामिल, योजना को मिला दो साल का विस्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें