Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार से जमकर पैसा जुटा रही कंपनियां, 2024 में बना रिकॉर्ड

December 18, 2024

शेयर बाजार से जमकर पैसा जुटा रही कंपनियां, 2024 में बना रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए 2024 एक ऐतिहासिक साल रहा है। कंपनियों ने इस साल अब तक इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ), क्वालिफाइड इंस्टीच्यूशनल प्लेसमैंट (क्यूआईपी) और राइट्स इश्यू के जरिए 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की रिकॉर्ड पूंजी जुटाई है। इससे पहले 2021 में कंपनियों ने रिकॉर्ड 1.88 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल अब तक 90 कंपनियों ने 1.62 लाख करोड़ रुपए की राशि जुटाई है या इसकी घोषणा की है, जो पिछले साल के 49,436 करोड़ रुपए से 2.2 गुणा अधिक है। 2024 में नए इश्यू के जरिए जुटाई गई राशि करीब 70,000 करोड़ रुपए है, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 43,300 करोड़ रुपए था।

2024 में अब तक 88 कंपनियां क्यूआईपी के जरिए 1.3 लाख करोड़ रुपए जुटा चुकी हैं। इससे पहले क्यूआईपी के जरिए सबसे अधिक राशि 80,816 करोड़ रुपए 2020 में 25 कंपनियों द्वारा जुटाई गई थी। इस अब तक 20 कंपनियों ने राइट्स इश्यू के जरिए करीब 18,000 करोड़ रुपए जुटाए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 7,266 करोड़ रुपए और 2022 में यह 3,884 करोड़ रुपए था। 2024 के आखिरी 2 हफ्तों में भी यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि इस हफ्ते डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, वेंटीव हॉस्पिटैलिटी, कैरारो इंडिया, सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स, ट्रांसरेल लाइटिंग, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स, सनाथन टैक्सटाइल्स और ममता मशीनरी जैसी कंपनियों का आईपीओ खुला रहा है।

जानकारों का कहना है कि कंपनियों द्वारा बड़ी मात्र में फंड जुटाए जाने की वजह अर्थव्यवस्था की विकास दर तेज होना है। साथ ही यह इक्विटी मार्कीट में लोगों के बढ़ते विश्वास को भी दिखाता है। भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.6}?रहने के अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें