मुंबई: नाईकी समूह के अनुषंगी ब्रांड कन्वर्स ने भारत में कदम रखते हुये मुंबई में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर खोला है और बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर, अभिनेत्री खुशी कपूर को भारतीय बाजार के लिये अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
कन्वर्स ब्रांड की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उसका यह स्टोर मुंबई के लिंकिग रोड पर बनकर तैयार है। कंपनी ने कहा है कि इसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

