Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार, शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट

July 25, 2026

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार, शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई : पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 512.07 अंक लुढ़ककर 75,869.38 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 153 अंक टूटकर 23,713.60 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम के बाद इंटरग्लोब एविएशन का शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूट गया। वहीं आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस का शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरावट में रहा। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और सन फार्मा के शेयर बढ़त में रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें