Site icon Dainik Savera Times

Cyber Fraud मामला: अनजान की मदद करना पड़ा मेहेंगा, खाते से कट गए 7.50 लाख रूपये

 

नई दिल्ली: साइबर फ्रॉड के अक्सर हर दिन मामले सामने आतें रहतें है। जिसमे हैकर ठगी के नए- नए तरीके आज़मा कर पैसे लूट लेता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को बड़े ही अनोखे तरीके से ठगा गया है। दरअसल, स्कैमर्स ने विक्टिम को 7.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रकम लोन लेकर उड़ाई है। इस लोन की जानकारी विक्टिम को बैंक का मैसेज आने के बाद लगी। आइए जानतें है इस डिजिटल ठग्गी के बारे में:

साइबर फ्रॉड की कहानी एक बैंक अकाउंट ओपेन करने से शुरू होती है। जहां विक्टिम एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में अपना सैलेरी अकाउंट ओपेन करना चाहते है, लेकिन उसे कुछ परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद वह 7.50 लाख रुपये की ठगी के शिकार हो गए। दरअसल, 26 साल के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व नाम Twitter) पर प्राइवेट सेक्टर के बैंक से संपर्क करने की कोशिश की।

4 अक्टूबर के दिन करीब सुबह 11 बजे X प्लेटफॉर्म पर प्राइवेट बैंक को टैग करते हुए मदद मांगता है। पोस्ट में वह लिखता है कि उसे अकाउंट ओपेन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वह बैंक अकाउंट को लेकर टेक्नीकल मदद चाहता था, लेकिन मदद मिलने की जगह वह एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Exit mobile version