नई दिल्ली: डी ई शॉ समूह की कंपनी डी ई शॉ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का बेंगलुरु और गुरुग्राम में विस्तार करते हुये नए कार्यालय खोलने की घोषणा की गयी है।समूह के आज यहां जारी बयान में उसकी कार्यकारी समिति के सदस्य ए डी फिशमैन ने कहा, ‘‘ भारत के हमारे प्रतिभाशाली सहयोगियों ने 25 वर्षों से भी अधिक समय तक फर्म में नव परिवर्तन लाने में मदद की है। हैदराबाद में रहने के साथ-साथ हम बेंगलुरु और गुरुग्राम के लोगों से जुड़ कर प्रतिभाशाल सहयोगियों की बढ़ती संख्या को आकर्षित करके प्रसन्न हैं।’’ बेंगलुरु और गुरुग्राम के दोनों कार्यालयों की शुरुआत संयुक्त रुप से 300 से अधिक कर्मचारियों से हुई है, जबकि डी. ई. शॉ इंडिया के अधिकांश कर्मचारी हैदराबाद से काम कर रहे हैं। नए कार्यालय पूरे भारत की शीर्ष प्रतिभाओं को अधिक व्यापक रुप से जुड़ने और प्रौद्योगिकी व वित्त क्षेत्रों के उच्च क्षमता वाले पेशेवरों की हमारी मांग पूरी करने में सहयोग देंगे।
डी ई शॉ इंडिया के प्रबंध निदेशक तथा संचालन समिति के सदस्य चरित्र मेहता ने कहा, ‘‘हमारा भौगोलिक विस्तार भर्ती के अवसर प्रदान करेगा, हमारे कर्मचारियों के लिए स्थान के चयन के अवसर बढ़ाएगा, और हमारी पहले से प्राप्त प्रतिभाओं की विविधता और निपुणता को मजबूती मिलेगी। इन नए अध्याय की शुरुआत में हम कई और असाधारण प्रतिभाओं का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं जो जटिल कारोबारी समस्याओं को हल करने में हमारी मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो
