Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

February 21, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Decline Continues in Stock Market : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.21 अंक की गिरावट के साथ 75,533.75 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.5 अंक फिसलकर 22,849.65 अंक पर रहा।

फायदे में रहे इन कंपनियों के शेयर 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, मारुति और सन फार्मा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। वहीं जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

Decline Continues in Stock Market
Decline Continues in Stock Market

अमेरिकी बाजार में गिरावट

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,311.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें