Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

May 17, 2024

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: कमजोर वैश्विक रुझानों और निरंतर विदेशी पूंजी की निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 185.42 अंक गिरकर 73,478.30 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 50.35 अंक फिसलकर 22,353.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, नेस्ले,हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा , टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 776.49 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें