Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट,जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी के हाल

 

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 324.12 अंक गिरकर 74,714.03 अंक और एनएसई निफ्टी 96.6 अंक फिसलकर 22,657.20 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225 फायदे में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मुख्यत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,778.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी मेहजबनी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

Exit mobile version