Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Decline in Stock Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 297.8 अंक की गिरावट के साथ 75,641.41 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 119.35 अंक फिसलकर 22,809.90 अंक पर रहा।

Decline in Stock Market
Decline in Stock Market

इन शेयरों में आई गिरावट-

शुरुआती सौदों के बाद दोनों बाजारों में और गिरावट आई। सेंसेक्स 476.70 अंक की गिरावट के साथ 75,470.18 अंक पर, जबकि निफ्टी 146.80 अंक फिसलकर 22,782.45 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

ऐसा रहा विदेशी बाजारों का हाल-

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version