अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,847.46 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.95 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 22,983.25 अंक पर रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.26 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।